{"_id":"5b96d649867a557ebf6cb8b9","slug":"153661189813-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय में गंदगी को को लेकर अभिवावकों ने हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय में गंदगी को को लेकर अभिवावकों ने हंगामा किया
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल में गंदगी को लेकर अभिभावकों का हंगामा
सरूरपुर। करनावल कस्बे में स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में गंदगी को लेकर सोमवार को अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा किया। उन्होंने शिक्षक पर सफाई नहीं कराने का आरोप लगाया तो उल्टा शिक्षक ही हंगामा कर रहे लोगों से टकरा गया। लोगों ने मामले की शिकायत डीएम के साथ मुख्यमंत्री से करने की बात कही है।
करनावल कस्बे का प्राथमिक विद्यालय नंबर दो दलित बस्ती में स्थित है। सोमवार को स्कूल में बच्चों के साथ पहुंचे अभिभावकों ने बताया कि स्कूल में गंदगी के अंबार लगने के साथ बड़ी-बड़ी घास खड़ी हुई है जिसमें बरसात के मौसम में मच्छरों के साथ जहरीले जीव घूमते है। स्कूल के अंदर पड़ी घास व गंदगी से उनके बच्चों को खतरा बना हुआ है। जिसको लेकर स्कूल पहुंचे लोगों ने शिक्षक ब्रह्मपाल को बताया तो आरोप है कि शिक्षक ने सफाई कराने के बजाए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करना शुरू कर दिया। जिसको लेकर लोग भड़क उठे उन्होंने शिक्षक की शिकायत डीएम के साथ मुख्यमंत्री से करने की बात कही है। हरिओम, मुनेश जय भगवान, हुकम सिंह, विशाल, दीपक, अनुज, धर्मवीर, जोगेंद्र आदि मौजूद रहे। खंड शिक्षा अधिकारी उदित कुमार का कहना है कि मेरी जानकारी में शिक्षक द्वारा अभिभावकों के साथ गलत व्यवहार करने की बात आई है। जांच कराने के बाद शिक्षक की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी।