{"_id":"5b96d63f867a557ec074afd6","slug":"153661188710-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामा करने वाले लिपिक को किया शांतिभंग में निरूद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामा करने वाले लिपिक को किया शांतिभंग में निरूद्ध
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सस्पेंड लिपिक ने तहसील रोड पर काटा हंगामा
मवाना। ड्यूटी पर शराब पीने को लेकर सस्पेंड हुए लिपिक ने रविवार देर रात तहसील रोड पर जमकर हंगामा काटा। जिसके बाद पुलिस लिपिक को थाने ले आई। सोमवार को पुलिस ने लिपिक को शांतिभंग में निरूद्ध कर दिया।
बताते चले कि नगर पालिका के लिपिक अजीत कुमार के साथ दो अन्य कर्मचारी बीएलओ की ड्यूटी करने के दौरान शराब पीते हुए मिले थे। जिस पर तहसीलदार अशोक गुप्ता ने तीनों की रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को भेज दी थी। जिसके बाद तीनों को सस्पेंड कर दिया गया। रविवार देर रात लिपिक ने दोबारा शराब पीकर तहसील रोड पर जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस लिपिक अजीत को थाने ले आई। जहां सत्ताधारी पार्टी के कुछ नेता उसकी पैरवी करने पहुंचे। परंतु लिपिक ने शराब के नशे में पुलिस को ही गाली देनी शुरू कर दी। जिस पर सत्ताधारी नेता वापस लौट गए। सोमवार को पुलिस ने लिपिक को शांतिभंग में निरूद्ध कर दिया। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि लिपिक को शांतिभंग में निरूद्ध किया गया है।