{"_id":"5b96d63c867a557f67733c54","slug":"15366118842-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत
दौराला। एन-एच 58 हाईवे पर दौराला थाने के सामने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को आनन फानन में मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
मवीमीरा गांव निवासी राजपाल बीती रात दौराला स्वास्थ्य केंद्र में दवाई लेने के लिए आया था। बताया गया है कि जब वह वापस जाने के लिए दौराला थाने के सामने हाईवे को पार कर रहा था तो इसी दौरान सकौती की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन के चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में मोदीपुरम के अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पीएम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों ने दौराला थाने पर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।