{"_id":"5b96cfe0867a55013c43a80b","slug":"153661025713-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वकर्मा पूजा महोत्सव को लेकर बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वकर्मा पूजा महोत्सव को लेकर बैठक
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
मवाना। मिल रोड पर सोमवार को विश्वकर्मा ब्राह्मण संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें विश्वकर्मा पूजा महोत्सव को लेकर विमर्श किया गया।
रजनीश विश्वकर्मा के प्रतिष्ठान पर बैठक का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह ने की। बैठक का संचालन करते हुए राष्ट्रीय महासचिव रजनीश विश्वकर्मा ने भगवान विश्वकर्मा पूजा महोत्सव को सफल बनाने की रूपरेखा की विस्तार से जानकारी दी। जिस पर सभी ने अपने विचार रखे। बैठक में रामभूल नाथ, सरदार बेअंत सिंह, राजेश, सत्येंद्र, राम सिंह, सुभाष, संजू, आरके, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।