{"_id":"5b96cfd3867a557f6f60c4ec","slug":"15366102443-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। मुबारिक पुर रोड पर सोमवार सुबह दो बाइक की भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को सीएचसी में भर्ती कराया, जबकि दूसरे युवक के परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल में ले गए।
ग्राम रहावती निवासी सुभाष पुत्र रामकुमार सोमवार को किसी काम से अपनी बाइक से मवाना आया था। मुबारिकपुर रोड पर पहुंचते ही उसकी बाइक की भिड़ंत दूसरे युवक की बाइक से हो गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से दूसरे युवक के परिजन उसे मेरठ स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए। समाचार लिखे जाने तक दोनों घायलों के परिजनों ने थाने में तहरीर नहीं दी थी। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि क्षतिग्रस्त दोनों बाइक थाने में खड़ी हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।