{"_id":"5b92e951867a557eae2ddcb3","slug":"153635462716-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवनलाल के घर शादी की तैयारियां हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवनलाल के घर शादी की तैयारियां हुई शुरू
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जाको राखे साईयां में जीवनलाल के घर शादी की तैयारियों का दृश्य फिल्माया
मवाना। नगर में चल रही जाको राखे साईयां की शूटिंग में बृहस्पतिवार देर रात जीवनलाल के घर शादी की तैयारियों का दृश्य फिल्माया गया। गुलाबी गैंग की राष्ट्रीय कमांडर ने भी अपने सीन को बखूबी शूट कराया। ढिकौली गांव में शुरू हुई जाको राखे साईयां की शूटिंग पिछले एक हफ्ते से नगर के विभिन्न स्थानों पर चल रही है। बृहस्पतिवार को सुभाष बाजार भाजपा नेता अशोक चौधरी के घर पर शूटिंग की गई। डायरेक्टर राजीव, प्रोड्यूशर डी कुमार व इरशाद खान ने बताया कि बृहस्पतिवार को जीवनलाल पुलिस से बच निकलता है। इसके बाद फिल्म में इंस्पेक्टर की भूमिका निभा रहे अभिनेता दीपक राज अपने घर पहुंचते है। कई री-टेक लेने के बाद इस सीन को कैमरे में कैद किया गया। कुछ देर ब्रेक लेने के बाद लाइट, कैमरा, एक्शन की आवाज आते ही शूटिंग शुरू हो जाती है। इंस्पेक्टर दीपक राज के घर पहुंचते ही पत्नी पिछले चार दिनों से कहां थे का कारण पूछती है। परंतु बिना जवाब दिए इंस्पेक्टर शराब पीने बैठ जाते है। दोनों पति पत्नी में झगड़ा होत है। इसके अलावा राजपाल यादव यानि जीवनलाल के घर पर शादी की तैयारियों का सीन भी डायरेक्टर अपने कैमरे में कैद करते है। वहीं गुलाबी गैंग की राष्ट्रीय कमांडर संपतपाल ने भी फिल्म में एक संगठन का किरदार निभाया और शूटिंग के दौरान अपना किरदार बखूबी निभाया।