{"_id":"5b92e682867a557f721c151b","slug":"153635390818-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-बिजनौर मार्ग पर पेड़ टूटने से घंटों रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ-बिजनौर मार्ग पर पेड़ टूटने से घंटों रहा जाम
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। मेरठ-बिजनौर मार्ग पर राफन चौराहे से आगे शुक्रवार को तेज हवा और बारिश से एक पेड़ टूटकर सड़क के बीचोंबीच गिर गया। जिससे मार्ग पर दोनों ओर जाम लग गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने वन विभाग की टीम को जानकारी दी।
मेरठ-बिजनौर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे तेज बारिश और हवा से राफन चौराहे से आगे पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। राहगीरों ने पीआरवी को मामले की जानकारी दी। इस मौके पर पहुंची पीआरवी एवं पुलिस ने वाहनों को कतार में लगवाई। वहीं, पुलिस ने जाम को देखते हुए फलावदा चौराहे एवं मवाना खुर्द बाईपास से वाहनों को निकलवाया। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने पेड़ को काटकर साइड में डाला। इसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम पर काबू पाया। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि जाम को देखते हुए वाहनों को बाईपास से निकलवा दिया था।
बारिश से खिले चेहरे
बृहस्पतिवार को तेज धूप निकलने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार दोपहर एक बार फिर मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते आसमान में काला बादल छा गए। तेज हवा के साथ बदरा जमकर बरसे। बारिश से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की।