{"_id":"5b92e67b867a557f6f60c19d","slug":"15363539013-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया रथयात्रा का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया रथयात्रा का स्वागत
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। किसानों की समस्याओं को लेकर निकाली जाने वाली रथयात्रा का शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
बड़ा महादेव पर शुक्रवार को भाकियू तहसील अध्यक्ष शौ सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर ग्रामीणों एवं किसानों को जागरूक करने के लिए जाने वाली रथयात्रा का जोरदार स्वागत किया। इसके अतिरिक्त मंडल महामंत्री नरेश चौधरी के नेतृत्व में रथयात्रा का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं से सरकार को अवगत कराना है। यह यात्रा हरिद्वार से दिल्ली तक 23 सितंबर से दो अक्तूबर तक निकाली जाएगी। फिलहाल यात्रा के जरिए किसानों को अधिक से अधिक संख्या में रथयात्रा में शामिल होने के लिए जागरूक एवं अपील की जा रही है। इस मौके पर निश्चल चौहान, दिनेश, विलियम, जगवीर, अभय प्रधान, पप्पू, तेजपाल, सचिन, नजरे, कल्याण आदि मौजूद रहे।