फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बारिश से खेतों में खडी चारे की फसल बर्बाद

बारिश से खेतों में खडी चारे की फसल बर्बाद

Sat, 08 Sep 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
बारिश से खेतों में खडी चारे की फसल बर्बाद
सरधना। नगर और देेहात क्षेत्र में हुई बारिश से जहां एक तरफ नगर में लोग जलभराव की समस्या से परेशान हैं। वहीं खेतों में जलभराव से फसलें बर्बाद होने लगी हैं। गन्ने की फसल भी बारिश से प्रभावित हो रही हैं। वहीं, चारे की फसल खेतों में खड़ी गल रही है। वहीं, पानी में चारे की फसल को काटने में किसानों को परेशानी हो रही है। नंगला आर्डर, कुशावली, नवाबगढ़ी में जवाहर नवोदय विद्यालय के निकट खेतों में बारिश का पानी भरा होने से फसलें बर्बाद होने लगी हैं।
विज्ञापन


क्लीनिक पर तोड़फोड़, हंगामा
सरधना। नगर की तहसील रोड स्थित क्लीनिक पर आए दिन हंगामा और तोड़फोड़ आम हो चली है। एक सप्ताह पूर्व कुलंजन निवासी महिला की मौत से गुस्साई भीड़ ने क्लीनिक पर हमला बोल दिया और तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

मोहल्ला सुलेमानशाह से कुछ लोग शुक्र्रवार को बीमार बच्चे को क्लीनिक पर लेकर पहुंचे। यहां से दवा देने के बाद बच्चे की हालत और बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे लेकर मेरठ चले गए। इसी दौरान बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद परिजन लौटे और क्लीनिक पर हंगामा कर दिया। इससे वहां भीड़ एकत्र हो गई और तोड़फोड़ कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को संभाला। मृतक बच्चे के परिजनों ने थाने में तहरीर दी। वहीं, समझौते के प्रयास जारी थे। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार का कहना है कि तहरीर की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed