{"_id":"5b92e66e867a557eac5276d8","slug":"153635388812-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों व एनएचएआई में बनी सहमति, बाइपास के साथ होगी सर्विस रोड का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों व एनएचएआई में बनी सहमति, बाइपास के साथ होगी सर्विस रोड का निर्माण
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण करने के लिए शुक्रवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कंपनी के कर्मचारी पहुंचे। इस पर सपा नेता संदीप प्रधान, जिला पंचायत सदस्य कुसुम प्रधान दोनों के नेतृत्व में मौके पर विरोध करने पहुंचे। इस पर ग्रामीणों ने मिट्टी का तेल छिड़ककर मशीनों पर कब्जा कर लिया। इसके बाद एनएचएआई और ग्रामीणों के बीच बाईपास के साथ सर्विस रोड बनाए जाने पर सहमति बनी।
राष्ट्रीय राजमार्ग 235 में गांव फफूंडा में बनाए जा रहे बाईपास पर अंडरपास की 22 गांवों के लोग मांग करते आ रहे हैं। गांव फफूंडा की सैकड़ों बीघा जमीन और श्मशान इस रोड के दूसरी तरफ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी इसी रोड के पार है तथा सिंचाई विभाग का बंबा भी बाईपास ने बंद कर दिया है। इस बाबत एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों ने फफूंडा-बिजौली मार्ग पर अंडरपास मांगा है। दूरी कम होने से यहां अंडरपास का निर्माण नहीं कराया जा सकता है। निर्माण कंपनी ने फफूंडा बाईपास का कार्य लगभग पूरा कर दिया है। इस पर ग्रामीणों ने शेष निर्माण रुकवा दिया था। जिसमें सपा नेता ओमपाल गुर्जर, संदीप प्रधान व उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य कुसुम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीण एक माह से विरोध कर रहे हैं। उधर, एनएचएआई ने इस रास्ते पर अंडरपास की मांग को सिरे से खारिज कर दिया था। तीन दिन पहले निर्माण के लिए भारी पुलिस बल की मांग की थी। जिसमें शुक्रवार को निर्माण कंपनी के कर्मचारी, एनएचएआई के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ बाईपास पर पहुुंचे। इस पर सपा नेेता संदीप प्रधान और उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य कुसुम प्रधान ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने केरोसीन छिड़ककर मौके पर रोड निर्माण के लिए खड़ी मशीनों पर कब्जा कर लिया। सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुंचे भारी पुलिस बल ने ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया। उन्होंने किसी भी पुलिसकर्मी को मशीनों पर नहीं चढ़ने की चेतावनी दी। वहीं, पुलिस ने मशीनों से नीचे खडे़ कई ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया। इस पर सपा नेता अतुल प्रधान भी मौके पर पहुंच गए और अंडरपास के समर्थकों और विरोधियों को बुलाकर वार्ता की। र्कई घंटे बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी। जिसमें ग्रामीणों ने सर्विस रोड की मांग की। इस पर एनएचएआई ने भी सहमति जता दी।
ग्रामीणों के दो पक्ष भिडे़
ग्रामीण जब विरोध कर रहे थे तो सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स एवं पीएसी मौके पर पहुंची। वहीं, अंडरपास की मांग कर रहे ग्रामीण तथा अंडरपास का विरोध कर रहे ग्रामीण आपस में भिड़ गए। हालांकि पुलिस ने मामला संभाल लिया।
विज्ञापन
कुछ ग्रामीणों ने निर्माण कार्य का विरोध किया, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद मान गए। अब बाईपास का निर्माण शुरू हो गया है। -चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ किठौर।
मुख्य बातें
ग्रामीणों और एनएचएआई अधिकारियों के बनी सहमति