फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सभासद पति पर अभद्रता का आरोप, सफाई कर्मचारियों ने किया हंगामा

सभासद पति पर अभद्रता का आरोप, सफाई कर्मचारियों ने किया हंगामा

Fri, 20 Jul 2018 07:32 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
सभासद पति पर अभद्रता का आरोप, सफाई कर्मचारियों ने किया हंगामा
मवाना। सफाई कर्मचारी के साथ अभद्रता एवं गालीगलौज करने पर शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने सभासद पति के खिलाफ नगर पालिका परिसर में जमकर हंगामा किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी एवं थाने पर सभासद पति के खिलाफ प्रार्थना पत्र भी दिया है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी मजहर अब्बास ने बताया कि वह शुक्रवार को नगर पालिका से ट्रैक्टर व टाटा मैजिक निकाल रहा था। आरोप है कि इस दौरान सभासद पति ने वहां मौजूद सफाई कर्मचारी राम के साथ गालीगलौज कर दी। उन्होंने विरोध किया तो सभासद पति ने मजहर से भी गालीगलौज कर दी। इससे क्षुब्ध होकर सफाई कर्मचारी अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज घाघट एवं महामंत्री सुभाष कुमार के नेतृत्व में एकत्र होकर नगर पालिका पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी हेमराज एवं थाने पहुंचकर सभासद पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में कर्मचारियों के साथ ऐसी घटना होती है तो उसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। अधिशासी अधिकारी हेमराज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed