फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा नेता संजय चौधरी ने भाजपा छोड, रालोद का दामन थामा

भाजपा नेता संजय चौधरी ने भाजपा छोड, रालोद का दामन थामा

Thu, 12 Jul 2018 07:40 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता संजय चौधरी ने भाजपा छोड, रालोद का दामन थामा
रोहटा। भाजपा के संजय चौधरी ने बुधवार को सर्मथकों एवं कई गांवों के प्रधानों के साथ रालोद ज्वाइन कर ली। नई दिल्ली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह के आवास पर भाजपा की रीति-नीतियों को सांप्रदायिक बताते हुए अलविदा कहा। उन्होंने रालोद को किसान हितैषी बताते हुए उसमें रहकर किसानों की समस्याएं उठाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी संजय चौधरी की भाजपा में कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में पहचान रही है। उनकी पार्टी के कई बडे़ नेताओं से नजदीकी भी रही। संजय चौधरी पिछले कुछ समय से सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते नाराजगी जाहिर कर रहे थे। इस कारण वे काफी समय निष्क्रिय थे। इसके चलते उन्होंने बुधवार को भाजपा को अलविदा कह दिया। वहीं, किसान हितैषी माने जाने वाले रालोद की समर्थकों के साथ सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने अजित सिंह को ताकत का अहसास कराया। संजय चौधरी ने कहा कि वह रालोद में रहकर ही गरीब-मजूदर एवं किसानों की आवाज कर सकते हैं। इसे लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह ने उनका एवं समर्थकों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर जयंत चौधरी भी मौजूद रहे। यहां बिशनपाल प्रधान छुर, संदीप प्रधान मढ़ी, राजपाल प्रधान मल्लाहपुर, समाजसेवी राजीव शांडिल्य, योगेश साहरण, राजीव, सोहनवीर प्रधान मल्लाहपुर, वीरसेन डालमपुर, महक सिंह प्रधान डालमपुर, मुकेश, लोकेश, देवेंद्र चिंदौड़ी, अशोक कल्याणपुर, सुरेंद्र प्रधान चिंदौड़ी, यतेंद्र सिंह, केशोराम त्यागी, कुंवरपाल, राजेंद्र व मदन रोहटा समेत कई सौ अन्य समर्थक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
रालोद के मुखिया अजित सिंह ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर स्वागत किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed