फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जनता में भ्रम पैदा करने का मकसद महागठबंधन: डॉ. सरोजनी अग्रवाल

जनता में भ्रम पैदा करने का मकसद महागठबंधन: डॉ. सरोजनी अग्रवाल

Mon, 09 Jul 2018 09:28 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
जनता में भ्रम पैदा करने का मकसद महागठबंधन:  डॉ. सरोजनी अग्रवाल
‘जनता को भ्रमित कर रहा गठबंधन’
विज्ञापन

आम की दावत में बोली एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल
अमर उजाला ब्यूरो
जानीखुर्द। क्षेत्र के गांव धौलड़ी में मुस्लिम मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेत्री डॉ. सरोजनी अग्रवाल ने कहा कि गठबंधन के माध्यम से विपक्षी दल केवल निजी स्वार्थों को साधने प्रयास कर रहे हैं। सपा और बसपा का गठबंधन जनता में भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास है।

भाजपा एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल सोमवार को धौलड़ी गांव में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा आयोजित आम की दावत में शामिल हुई। इस दौरान डॉ. सरोजनी अग्रवाल ने कहा कि सपा और बसपा भ्रम पैदा कर रही है। लेकिन देश की जनता जानती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास की नीति पर कार्य करते हुए देश को मजबूत बनाया है। उन्होंने कहा कि विपक्षियों द्वारा भाजपा को मुस्लिम विरोधी बताकर समाज के लोगों में भ्रम पैदा किया जा रहा है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी वर्गों के विकास हेतु कार्य किया हैं। प्रदेश सरकार ने अपराधियों की खिलाफ कार्यवाही कर जनता को भयमुक्त माहौल दिया है। इस दौरान सुभाष गोस्वामी, प्रांत संयोजक नदीम उर रहमान, साजिद सैफी, मुकेश शर्मा, कविता, सतपाल सिंह, सादीदा इब्राहिम, पुनीत कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed