फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा के शासनकाल में हो रहा किसान मजदूर का शोषण: जयंत

भाजपा के शासनकाल में हो रहा किसान मजदूर का शोषण: जयंत

Mon, 09 Jul 2018 09:28 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के शासनकाल में हो रहा किसान मजदूर का शोषण: जयंत
सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी गांव के सामने कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रालोद के उपाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को उर्जा निगम के खिलाफ चलाये जा रहे जनजागरण के पोल-खोल अभियान में जुट जाने की बात कही।
विज्ञापन

शामली में कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद जयंत चौधरी का सोमवार को भूनी चौराहे पर युवा नेता संजय चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर जयंत चौधरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी द्वारा उर्जा निगम द्वारा बिजली की बढ़ी हुई दरों के खिलाफ चलाये जा रहे पोल-खोल अभियान में कार्यकर्ता जी-जान से जुट जाएं। अभियान को गति देते हुए 13 जुलाई से एक माह तक चलाये जा रहे कार्यक्रम में गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करते हुए 33 केवीए के जिले के सभी बिजलीघरों पर धरने को सफल बनाने की अपील कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि रालोद ने हमेशा किसान मजदूर के हितों की लड़ाई लड़ी है। किसानों के शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा के शासनकाल में जनता को जाति के नाम पर भड़काया जा रहा है। अब किसान मजदूर मिलकर भाजपा के खिलाफ एकजुट होंगे। इस मौके पर अनिल चौधरी, जितेंद्र शर्मा, कुलदीप कुशवाह, बिजेन्द्र भाटी, सोनू, इमरान, शुभम, विक्रांत, मनोज ठाकुर, मनोज त्यागी, कुलदीप हुड्डा, चिरंजीव, मोनू जटपुरा, मनीष गुजर, मनीष चपराणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
शामली में कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे रालोद उपाध्यक्ष का भूनी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed