{"_id":"5b33ff124f1c1bf46e8b9f7e","slug":"15301342912-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी में धुले मौसम विभाग के बारिश के दावे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी में धुले मौसम विभाग के बारिश के दावे
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह फुहारों से मिली फौरी राहत, दोपहर को धूप फिर हुई तेज
मौसम विज्ञानियों का दावा, 24 से 48 घंटे के बीच होगी मानसूनी बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। एक सप्ताह से भीषण गर्मी की मार झेल रहे शहरवासियों को बुधवार अल सुबह फुहारों ने फौरी तौर पर राहत दी। काले बादल घिर आए तो लगा प्री मानसून जोर से बरसेगा। लेकिन बूंदाबांदी ने मौसम विभाग के दावों को धो दिया। दोपहर होते-होते जेठ की दोपहरी फिर तपनी शुरू हो गई। हालांकि आज से आषाढ़ माह लगने से 24 से 48 घंटे में वेस्ट यूपी में अच्छी बारिश के पूरे आसार हैं।
जून माह में कम हुई प्री-मानसून बारिश के चलते गर्मी का स्तर मई के बाद जून में 42 डिग्री तापमान पर पहुंच गया था। एक सप्ताह लगातार तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। जिस कारण शहरवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। मंगलवार से मौसम में आए परिवर्तन के बीच बुधवार सुबह कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हवाओं के रुख ने पश्चिम से पुरवा होने के साथ तापमान भी कम कर दिया। लेकिन अच्छी बारिश होने का इंतजार कर रहे शहर वासियों को मायूसी हाथ लगी।
उमस का रहा असर
उमस का असर दिन भर बना रहा। बादलों और सूर्य देव के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। उमस के चलते दिन में गर्मी पूरी तरह बनी रही। शाम को सूरज ढलने के बाद मौसम में थोड़ी नमी बढ़ने लगी। बुधवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 34.7 और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 77 और न्यूनतम आर्द्रता 55 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश 0.9 एमएम रिकॉर्ड की गई। जबकि हवा की गति छह किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चली।
विज्ञापन
अच्छी बारिश का बन रहा सिस्टम
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि अच्छी बारिश का सिस्टम बन रहा है। आने वाले 24 से 48 घंटे में मानसून की रफ्तार तेज होने के आसार हैं। जिससे वेस्ट यूपी में अच्छी बारिश होने के संकेत बन रहे हैं। बारिश का यह सिलसिला रुक-रुक कर एक जुलाई तक चलेगा। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार आने वाले 24 से 48 घंटो में बारिश होने की संभावना बनी हुई। कुछ स्थानों पर बारिश तेज होगी जबकि कुछ स्थानों पर हल्की हो सकती है। मानसून की एक साथ बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी।
पदचिह्नों