फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   18 लाख खर्च के बाद भी रहेगी जलभराव की समस्या

18 लाख खर्च के बाद भी रहेगी जलभराव की समस्या

Wed, 27 Jun 2018 10:04 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
18 लाख खर्च के बाद भी रहेगी जलभराव की समस्या

विज्ञापन
नहीं हुई नालों की तली झाड़ सफाई, बारिश से होगी परेशानी
मवाना। ईद से पहले नगर के नालों को साफ करने का कार्य शुरू कर दिया गया था। लेकिन नगर के लोगों को इसके बाद भी जलभराव की समस्या से मुक्ति नहीं मिलेगी। दरअसल नगर पालिका ने 18 लाख का ठेका सिर्फ पांच नालों के लिए छोड़ा है, जबकि नगर के बीचों बीच बने नालों की सफाई नहीं होगी। जिस कारण बरसात में एक बार फिर नगर के लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ेगा।
बताते चले कि नगर पालिका ने नालों की तली झाड़ सफाई के लिए 18 लाख का ठेका छोड़ा था। नालों की सफाई की बात करें तो तली झाड़ के नाम पर लोगों को धोखा दिया जा रहा है। कहीं से तली झाड़ सफाई तो कहीं जेसीबी के माध्यम से कूड़ा निकालकर कार्य की इतिश्री की जा रही है। नगर पालिका द्वारा छोड़े गए 18 लाख के ठेके में नगर के बीचों बीच आने वाले नाले सम्मलित नहीं है, जिस कारण जलभराव की समस्या खत्म नहीं होगी। बरसात सिर पर है और ऐसे में गलियां गंदे पानी से लबालब रहेंगी। वहीं नालों से निकली सिल्ट सड़क पर पड़ी होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चेयरमैन ने किया निरीक्षण
नालों की सफाई का बुधवार को चेयरमैन अय्यूब कालिया ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार से कहा कि नालों की तली झाड़ सफाई होनी चाहिए। कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होंगी। चेयरमैन अय्यूब कालिया ने नालों में उतरकर सफाई का जायजा लिया। इस मौके पर अमीर आजम, संजय प्रजापति, हिमांशु जैन, धर्मराज चौहान, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नालों की सफाई नियमानुसार कराई जाएगी। नगर के बीचों बीच बने नालों की सफाई का कार्य भी जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed