फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सौरानी में मोदी सेना के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन

सौरानी में मोदी सेना के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन

Wed, 27 Jun 2018 10:04 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
सौरानी में मोदी सेना के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन
दौराला। सुरानी गांव में बुधवार को मोदी सेना के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें शहर में अश्लील पोस्टरों के खिलाफ चर्चा की गई और निर्णय किया गया कि यदि प्रशासन इस ओर जल्द सख्त कदम नहीं उठाता तो 15 जुलाई से कमिश्नरी पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

दौराला क्षेत्र के सुरानी गांव के पूर्व प्रधान वेदपाल सिंह के आवास पर हुई बैठक में मोदी सेना के जिलाध्यक्ष शोकेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि आज शहर की गलियों में बुरा हाल है। फिल्मों के पोस्टर भी बहुत अश्लील हैं। ये जगह-जगह और चौराहों पर लगाए गए हैं। इससे महिलाओं और बच्चियों का निकलना दुश्वार हो रहा है। उन्होंने इन अश्लील पोस्टरों के खिलाफ कई बार जिला प्रशासन से शिकायत की मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बैठक में निर्णय किया कि यदि प्रशासन द्वारा इस बाबत जल्द सख्त कदम जल्द नहीं उठाए गए तो वे कार्यकर्ताओं के साथ 15 जुलाई से कमिश्नरी पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण का भी आश्वासन दिया। इस दौरान सोहनवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, सुबोध, मंगल, सोनिया शर्मा, संगीता भारद्वाज, शहजाद, देवेंद्र, नसीम प्रधान, सुनील आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
सुरानी में मोदी सेना के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed