फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बोर्ड बैठक में छह प्रस्तावों को हरी झंडी, सभासदों ने उठाई सफाई की मांग

बोर्ड बैठक में छह प्रस्तावों को हरी झंडी, सभासदों ने उठाई सफाई की मांग

Wed, 27 Jun 2018 10:04 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में छह प्रस्तावों को हरी झंडी, सभासदों ने उठाई सफाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हस्तिनापुर। नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को मासिक बोर्ड बैठक हुई। इसमें सभासदों ने विकास को लेकर विभिन्न प्रस्ताव रखे। जिनमें सर्वसम्मति से छह प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई।
बोर्ड बैठक चेयरमैन अरुण कुमार और अधिशासी अधिकारी निशाद मधुरमय की अध्यक्षता में हुई। इसमें सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लान हेतु दो हेक्टेयर भूमि खरीदने, नगर के नालों का पानी बाहर जाने, उसको इकट्ठा करने के लिए पांच बीघा के दो तालाब हेतु भूमि खरीदने, नगर का पानी नाले के जरिए गंगा की तरफ जाता है। उसमें जाल लगवाए जाने आदि प्रस्ताव रखे गए। वहीं, नगर पंचायत में ठेके पर कर्मचारी रखने के लिए ठेकेदार का प्रोवाइडर शुल्क बोर्ड द्वारा सात प्रतिशत का प्रस्ताव पास किया गया। नगर के पानी की पाइप लाइन की लीकेज दुरुस्त करने और पानी का कनेक्शन करने के लिए ठेके पर दिए जाने का प्रस्ताव पास हुआ। वार्ड 12 के सभासद अमित का कहना था कि पास किए प्रस्तावों पर सही प्रकार से कार्य नहीं हो रहा है। वहीं, मछली बाजार में गंदगी को दूर कराने के लिए देवराज और आशा सरकार ने मांग की। वहां गर्मी से बचने के लिए टिन शेड लगाने की मांग उठाई। इस पर यह कार्य शीघ्र कराने की नगर पंचायत के चेयरमैन अरुण कुमार ने आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त वार्ड छह के सभासद रजनीश कर्णवाल ने बंद पड़े हैंडपंपों को री-बोर कराने की मांग की। बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी निषाद मधुरमय समेत सभासद कमल सिंह, बीना, रोहित केन, प्रहलाद सिंह, कोमल, रविता, आशा, मुनेश, अमित, भारती, श्वेता, देवव्रत आदि शमिल रहे।
विज्ञापन

नगर पंचायत बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी निषाद मधुरमय और चेयरमैन अरुण कुमार ने बैठक में राज्य नगरीय विकास अभिकरण योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण घटक अंतर्गत लाभार्थियों की पात्रता के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत लखनऊ नगर निगम में स्वीकृत लाभार्थियों को भवन निर्माण के लिए दी जाने वाली धनराशि के बारे में बताया। यदि लाभार्थी की भूमि 21 से 30 वर्ग मीटर के मध्य नहीं है तो ऐसी स्थिति में एनबीसी मानक के अनुसार लाभार्थी के पास उपलब्ध भूमि पर 21-20 वर्ग मीटर के मध्य उसका दो मंजिल आवास निर्मित किया जा सकता है। इस योजना का लाभ सभी पात्रों को दिलाने के लिए सभासदों को सहयोग के लिए भी कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
हस्तिनापुर नगर पंचायत बोर्ड बैठक में छह प्रस्तावों को हरी झंडी

17 बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा
हस्तिनापुर। विद्युत निगम की टीम द्वारा देर रात्रि ग्राम लतीफपुरमें छापा मारकर अरसे से विद्युत बिल जमा नहीं करने वाले एवं अवैध रूप से बिजली प्रयोग करने वाले 17 ग्रामीणों के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। इससे पूर्व ग्रामवासियों को बकाया बिल जमा करने एवं वैध रूप से बिजली का प्रयोग करने के निर्देश दिए थे। हालांकि कुछ ग्रामीण इसके उपरांत भी बिजली प्रयोग कर रहे थे। मंगलवार देर रात्रि कुन्हैड़ा विद्युतघर के अवर अभियंता प्रेमपाल एवं विद्युत निगम की अन्य टीम के साथ ग्राम में गए एवं छापेमारी की। जिसमें 17 ग्रामीणों बलवीर सिंह, संता सिंह, रणजीत सिंह, दिलीप सिंह, सर्वजीत सिंह, महा सिंह, राज सिंह, अशोक कुमार, उत्तम सिंह, जगेंद्र सिंह, मक्खन सिंह, जगन सिंह, धन सिंह, रणजीत सिंह, मनजीत सिंह के खिलाफ अवैध कनेक्शन चलाते मिलने पर थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। जिसमें विद्युत अधिनियम की धारा अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed