फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दिन आसमान से बरसी आग, तपती रही धरती

दिन आसमान से बरसी आग, तपती रही धरती

Tue, 26 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
दिन आसमान से बरसी आग, तपती रही धरती

विज्ञापन
मोदीपुरम। एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। लू और तेज धूप के कारण पसीना भी नहीं सूख पा रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने 27 जून (बुधवार) से अच्छी बारिश की संभावना जताई है। जिसके बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

सोमवार को सुबह से गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। इसके बाद लू के थपेड़ों के बीच सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। वहीं रात में भी चल रही गर्म हवाओं के कारण बुरा हाल है। दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। गर्मी के कारण सड़कों पर जहां वाहनों की संख्या कम है वहीं बाजारों से ग्राहक भी गायब हो रहे हैं। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 40.9 और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 49 और न्यूनतम 36 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि बारिश न होने के कारण उमस हो रही है। आने वाले 48 घंटे में बारिश से राहत मिलने के आसार हैं। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही का कहना है कि 29 जून के बाद मानसून वेस्ट यूपी में पहुंच जाएगा और मेरठ में भी जुलाई के प्रथम सप्ताह में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed