{"_id":"5ae7818e4f1c1b9f098b777a","slug":"152512142220-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्दुलापुर मे हैंडपंप खराब होने से लोगो मे रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्दुलापुर मे हैंडपंप खराब होने से लोगो मे रोष
Updated Tue, 01 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अब्दुल्लापुर में पानी की किल्लत, लोग परेशान
मेरठ। गर्मी बढ़ने के साथ ही वार्ड अब्दुल्लापुर में पानी का संकट गहराने लगा है। अब्दुल्लापुर के अधिकतर हैंडपंप खराब पड़े है तो कुछ ने पानी देना बंद कर दिया है। अब्दुल्लापुर में पानी की दो टंकियां है। जिनमें पर्याप्त दबाव न होने के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इस संबंध में पार्षद शौकत गुप्ता ने नगर निगम के आला अधिकारियों से कई बार शिकायत भी की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अब्दुल्लापुर के मोहल्ला खालसा, जागीर, नई बस्ती, किला रोड अहमदपुरा, खिरनी मोहल्ला आदि में लगभग सभी सरकारी नल खराब पडे़ है। वहीं दूसरी ओर गांव रैसना में आठ सरकारी नल पूरी तरह से ठप हो चुके है। नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने जल्द ही गांव में मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने के बाद निस्तारण करने का आश्वासन दिलाया है। इसके साथ ही पार्षद शौकत गुप्ता का कहना है कि अब्दुल्लापुर में पहले से ही पानी की किल्लत से लोगों को परेशानी हो रही है। इसके बावजूद भी पूर्व पार्षद की शह पर ग्लोबल सिटी के सामने वाली पानी की टंकी से एक प्राइवेट कालोनी को अनाधिकृत तरीके से पेयजल आपूर्ति दे दी गई है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।