फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एलटी लाइन के तार ने राख कर दी दो किसानों की फसल

एलटी लाइन के तार ने राख कर दी दो किसानों की फसल

Wed, 25 Apr 2018 07:16 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
एलटी लाइन के तार ने राख कर दी दो किसानों की फसल
दौराला। कस्बा दौराला में बुधवार दोपहर खेत के ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन से टूटकर गिरे तार से लगी आग ने दो किसानों की गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया। सूचना पाकर पहुंची फायर बिग्रेड एवं पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक 16 बीघा फसल जल चुकी थी। किसानों ने विद्युत निगम से फसल के मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

दौराला के निकट पनवाड़ी मार्ग के समीप मोहम्मदपुर निवासी राजीव के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। दोपहर करीब 12 बजे एलटी लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया। जिसके बाद उठी चिंगारी से खेत में खड़ी चार बीघा गेहूं की फसल जल गई। किसानों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग ने निकट स्थित कुलदीप के खेत को भी चपेट में ले लिया। फायर बिग्रेेड कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक कुलदीप के खेत में खड़ी 12 बीघा ईख जलकर नष्ट हो चुकी थी। किसानों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए उर्जा निगम से फसल मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
दौराला-लावड़ मार्ग पर लगी आग से 16 बीघा फसल नष्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed