फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ऐतिहासिक चर्च पहुंचे मंडलायुक्त व डीएम अनिल ढींगरा

ऐतिहासिक चर्च पहुंचे मंडलायुक्त व डीएम अनिल ढींगरा

Sun, 11 Mar 2018 09:44 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
ऐतिहासिक चर्च पहुंचे मंडलायुक्त व डीएम अनिल ढींगरा
हैरिटेज बस सेवा में सरधना चर्च पहुंचे मंडलायुक्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
ऐतिहासिक चर्च में रविवार दोपहर मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार और डीएम अनिल ढींगरा टूरिस्टों के साथ सरधना चर्च पहुंचे। यहां एसडीएम सरधना राकेश कुमार सिंह, सीओ संतोष कुमार, फादर पाक्या नाथन और सचिन बाबू ने उन्हें बुकें भेंट किया। वहीं, पर्यटकों का चर्च पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर नगर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। जिसमें प्रमुख समाजसेवी सूर्यदेव त्यागी ठाकुर प्रतिश कुमार समर कुरैशी रालोद के प्रदेश महासचिव एनुद्दीन शाह, शिक्षक दीपक शर्मा, विरेंद्र चौधरी, ललित गुप्ता, समेत नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस बीच मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार को एतिहासिक धरोहर की जानकारी दी गई। करीब एक घंटा चर्च में रहने के बाद सूक्ष्म जलपान हुआ। और अधिकारी बस में मेरठ के लिए रवाना हो गए।

अतिक्रमण मुक्त होंगे नगर के पर्यटन स्थल
अमर उजाला ब्यूरो
परीक्षितगढ़।
नगर के गांधारी तालाब पर रविवार को मेरठ दर्शन हैरीटेज यात्रा में मंडलायुक्त प्रभात कुमार, जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने गांधारी तालाब सरोवर का भ्रमण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंडलायुक्त प्रभात कुमार ने बताया कि गांधारी सरोवर अपनी ऐतिहासिक महत्व के पहचान है। इसके लिए सभी नागरिकों को गांधारी सरोवर को सुंदर बनाने के लिए अपनी भूमिका निर्वाह करनी पडे़गी। ताकि हमारी सांस्कृतिक विरासत संरक्षित की जा सके। उन्होंने ऐतिहासिक धरोहर को क्षति पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों को दंड का भी प्रावधान घोषित किया। वहीं, नगर पंचायत परीक्षितगढ़ को गांधारी सरोवर की स्वछता एवं मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए विशेष आदेश दिए। इससे पूर्व एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव, चेयरमैन अमित मोहन टीपू एवं अखिल विद्या समिति के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ता व नीर फाउंडेशन के अध्यक्ष रमन त्यागी, नगर के व्यापारियों ने मंडलायुक्त प्रभात कुमार, डीएम अनिल ढींगरा, वरिष्ठ इतिहासकार केके शर्मा, पूर्व आयुक्त आरके भटनागर के साथ आरएम संदीप लाह, अमित पाठक, मिशिका सोसाइटी अध्यक्ष बुके देकर स्वागत किया। अखिल विद्या समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रूहेला ने परीक्षितगढ़ दर्शन प्रदर्शनी द्वारा अधिकारियों को परीक्षितगढ़ के पर्यटन स्थलों के संबंध में जानकारी दी। पर्यटन विकास का मांग पत्र सौंपा। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधानाचार्य पद्म सैन मित्तल ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख केपी खुंटी, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष सुधीर गर्ग, महामंत्री गौरव गर्ग, उपाध्यक्ष सचिन, लोकेश गर्ग, सचिन त्यागी, सुमित वर्मा, हंस वीर उर्फ सीओ, सुभाष गुर्जर, नंद किशोर, संतराम सैनी, श्याम सिंह महलवार, गजेंद्र गुुर्जर, परवेज अली, डॉ. सलीम अख्तर, नागेश शर्मा, डब्लू धारीवाल, सुदेश गुर्जर, सुंदर गुर्जर, अजीत भगत, संजय वर्मा एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भ्रमण
मेरठ दर्शन की बस सेवा में आये कमिश्नर प्रभात कुमार, जिलाधिकारी अनिल ढींगरा, नगर निगम में चीफ इंजीनियर केबी सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ कोआर्डिनेटर विवेक खरे ने बताया कि मेरठ नगरीय परिवहन द्वारा संचालित मेरठ दर्शन बस सेवा प्रत्येक रविवार को मेरठ से संचालित हो रही है। परिवहन निगम के गाइड यात्रियों को भ्रमण के दौरान मेरठ जनपद में स्थित प्राचीन और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराकर जानकारी देंगे। रविवार को तीर्थ स्थलों की वर्तमान दशा जानने के लिए कमिश्नर प्रभात कुमार, जिलाधिकारी अनिल ढींगरा यात्रियों और अन्य अधिकारियों के साथ प्राचीन तीर्थ नगरी हस्तिनापुर पहुंचे जहां उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार और जिलाधिकारी अंकुश श्रीवास्तव के साथ पांडेश्वर महादेव मंदिर, माता जयंती प्राचीन सिद्ध पीठ मंदिर, ऐतिहासिक जंबूद्वीप स्थल में स्थित कमल मंदिर, ध्यान मंदिर, सुमेरु पर्वत, तेहर द्वीप जिनालय आदि के दर्शन कर उनके विकास की योजना तैयार करने के दिशा निर्देश दिए।

साफ किया जाएगा नवलदा कूप
कमिश्नर प्रभात कुमार ने रविवार को भ्रमण के दौरान प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर के परिसर में स्थित नवलदे कूप की जानकारी ली। जहां उसकी दुर्दाशा देख उपजिलाधिकारी को तत्काल नवलदे कूप साफ करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed