फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ब्लॉक स्तरीय दौड़ में रहनुमा, कूद में दीपा ने मारी बाजी

ब्लॉक स्तरीय दौड़ में रहनुमा, कूद में दीपा ने मारी बाजी

Sun, 11 Mar 2018 09:44 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक स्तरीय दौड़ में रहनुमा, कूद में दीपा ने मारी बाजी
सरूरपुर।
विज्ञापन

संजय गांधी पीजी कॉलेज सरूरपुर में रविवार को नेहरू युवा केन्द्र मेरठ के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विधिवत रूप से जिला युवा समन्वयक ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र के साथ मेडल देकर सम्मानित किया गया।

केंद्र सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र मेरठ के तत्वावधान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में हर्रा निवासी रहनुमा ने प्रथम, हर्रा से ही सायबा ने द्वितीय एवं डाहर निवासी शमा परवीन ने तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया। हालांकि लंबी कूद मैनापूठी निवासी दीपा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हालांकि हर्रा निवासी लायबा ने द्वितीय स्थान हासिल किया तथा मैनापूठी निवासी आंचल ने तृतीय स्थान कब्जाया। इसके अतिरिक्त पुरुष वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में दीन मोहम्मद चौहान ने प्रथम, मोहम्मद आरिफ ने द्वितीय एवं विजय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, कबड्डी में गांव छुर के तालियान क्लब की टीम ने फाइनल मुकाबले में भलसौना की टीम को पराजित करके विजय हासिल की। साथ ही वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में सरूरपुर की टीम ने करनावल को पराजित करके ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस दौरान एनवाईके जिला युवा समन्यवक आशु गुप्ता ने युवाओं को आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद में विजेता खिलाड़ियों को जसड़ सुलताननगर ग्राम प्रधान पति मतीन पंवार व जिला युवा समन्वयक आशु गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र वितरित कर मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर परवेज आलम, अमित शर्मा, सालिम पंवार, नवाब सिंह, एनवाईवी इस्तेखार, राजेश, जैनब चन्दौरा, राशिद अली, शिवम गुप्ता, फुरकान सैफी, राज किशोर, मीनाक्षी, सत्तार ठेकेदार, उधम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
नेहरू युवा केन्द्र मेरठ के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
जसड़ सुलताननगर के ग्राम प्रधान एवं जिला युवा समन्वयक ने विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed