{"_id":"5aa537ca4f1c1b71778b4c6e","slug":"152077740119-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे रविवार को भी सडक पर नहीं लगी पैंठ।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे रविवार को भी सडक पर नहीं लगी पैंठ।
Updated Sun, 11 Mar 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
कस्बे में प्रत्येक रविवार को लगने वाली साप्ताहिक पैठ नगर उत्थान समिति के विरोध के चलते दूसरे रविवार को भी निर्धारित स्थान पर ही लगी। जिससे लोगों को तहसील रोड पर से गुजरने के दौरान राहत मिली।
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक पैठ निर्धारित स्थान के साथ-साथ तहसील रोड पर भी लगती थी। जिससे तहसील मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार इस संबंध में आला अधिकारियों से लेकर नगर पालिका तक से शिकायत की गई। इस पर कार्रवाई के बजाय लीपापोती के अतिरिक्त कुछ नहीं किया जा सका।
बीते शनिवार को मवाना नगर उत्थान संघर्ष समिति पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा था कि पालिका ने साप्ताहिक पैठ का ठेका नगर के खेल मैदान में छोड़ रखा है। यह नियम विरुद्ध है। साथ ही यह भी कहा कहा कि नियमों की अनदेखी कर पैठ सड़क पर भी लगाई जाती है। जिस कारण जाम की भंयकर स्थिति हो जाती है। उक्त पैठ को सड़क पर नहीं लगने दिए जाने तथा आगामी वर्ष नगर पालिका द्वारा ठेका छोडे़ जाने से पूर्व स्थान चिह्नित किए जाने की मांग की। समिति पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि खेल मैदान में पैठ नहीं लगने दी जाएगी। इसके बाद उपजिलाधिकारी ने थाना प्रभारी को सड़क पर पैठ नहीं लगने के लिए आदेशित कर दिया था। इस कारण बीते रविवार को निर्धारित स्थान पर ही पैठ लगी थी। इस बार भी साप्ताहिक पैठ निर्धारित स्थान पर ही लगी। सडक पर पैठ नहीं लगने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
मुख्य बातें
नगर उत्थान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की शिकायत के बाद एसडीएम ने जताई थी नाराजगी
पैठ के चलते सीएचसी आने मरीजों को भी उठानी पड़ती है परेशानी
विशाल के दो हत्यारोपी जेल भेजे
फलावदा। पुलिस ने ग्राम गड़ीना निवासी छात्र विशाल की हत्या के मामले मे फरार चल रहे दो हत्यारोपियों को रविवार को जेल भेज दिया। मुकदमे में नामजद तीन हत्यारोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक जनक सिंह चौहान ने बताया कि करीब दो सप्ताह पूर्व ग्राम गड़ीना निवासी छात्र विशाल पुत्र सोहनपाल की हत्या कर दी थी। मृतक के पिता ने गांव के ही छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में नामजद तीन हत्यारोपियों को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया। हत्या में शामिल ऋषिपाल पुत्र हरप्रसाद एवं उदयवीर पुत्र लेखचंद फरार चल रहे थे। पुलिस ने शनिवार शाम दोनों हत्यारोपियों को गड़ीना बातनौर रोड स्थित यात्री शेड के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुकदमे में नामजद एक आरोपी अभी पुलिस पकड़ से दूर है।