फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ट्रैक्टर की चपेट में आने से सात साल का बच्चा घायल।

ट्रैक्टर की चपेट में आने से सात साल का बच्चा घायल।

Sun, 11 Mar 2018 07:00 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से सात साल का बच्चा घायल।
मवाना।
विज्ञापन

कस्बा स्थित पुराना बस स्टैंड के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से रविवार सुबह सात वर्षीय आयुष निवासी भलहेड़ी जानसठ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, ट्रैक्टर चालक किशोर को पुलिस ने हिरासत में लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली। हालांकि समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी थी। वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

भलहेड़ी जानसठ निवासी राजेश अपने परिवार के साथ मवाना में किसी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। वे पुराने बस स्टैंड के पास प्राइवेट बस से उतरकर सड़क के किनारे खडे़ होकर रिक्शा का इंतजार करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसी एक किशोर तेजी ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाते हुए पहुंचा तथा उसने सात वर्षीय आयुष को चपेट में ले लिया। बताया कि ट्रैक्टर का पहिया आयुष दोनों पैरों पर से उतर गया। जिससे आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहीं, मौके पर खड़ी फैंटम के सिपाहियों ने ट्रैक्टर चला रहे किशोर को ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत पकड़ लिया और थाने ले आए। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी थी। थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा का कहना है कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
भलहेड़ी जानसठ निवासी सात वर्षीय बच्चा शादी समारोह में शामिल होने मवाना आया था
माता-पिता के साथ पुराने बस स्टैंड पर रिक्श का इंतजार कर रहा था, मेरठ रेफर किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed