फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बिजली विभाग ने काटे कनेक्शन

बिजली विभाग ने काटे कनेक्शन

Fri, 09 Mar 2018 08:32 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग ने काटे कनेक्शन
लावड़। नगर पंचायत पर लगभग 35 लाख रुपये का बिजली बकाया होने के चलते शुक्रवार को विद्युत निगम कर्मचारियों ने कनेक्शन काट दिए। इससे कस्बे की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो जाने पर हा-हाकार मचा हुआ है। इस पर स्थानीय लोग नगर पंचायत के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

अवर अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि नगर पंचायत लावड़ ने चिंदौड़ी मार्ग नई बस्ती एवं जमालपुर मार्ग पर पेयजल आपूर्ति के लिए ट्यूबवेल के कनेक्शन ले रखे हैं। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत पर करीब 25 लाख रुपये का विद्युत बिल बकाया है। इस बाबत नगर पंचायत को कई बार नोटिस देकर अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद बकाया जमा नहीं किया गया। उच्चाधिकारियों के आदेश के चलते शुक्रवार को तीनों कनेक्शन काट दिए गए। इससे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। जिसके चलते लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य बातें
कस्बे में पेयजल आपूर्ति हुई ठप, 35 लाख का बकाया है बिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed