{"_id":"5a9fffe14f1c1b410b8bca38","slug":"152043540319-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पबरसा गांव में पंडित दीनदयाल अरोग्य शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पबरसा गांव में पंडित दीनदयाल अरोग्य शिविर का आयोजन
Updated Wed, 07 Mar 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला। थाना क्षेत्र के ग्राम पबरसा में दौराला पशु चिकित्सालय द्वारा बुधवार को पंडित दीनदयाल आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पशुपालकों को पशुपालन से संबंधी जानकारी दी गई। वहीं, अत्याधुनिक तकनीकी द्वारा पशुओं की जांच की गई।
पबरसा गांव में आयोजित शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान सुधीर कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। शिविर में दौराला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कमल सिंह ने बताया कि शिविर में अत्याधुनिक तकनीक से युक्त चिकित्सीय टीम में डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. हुकुम सिंह, डॉ. प्रशांत, डॉ. संजीव सिंह, डॉ. नागेन्द्र सिंह आदि ने पशुओं का उपचार किया। शिविर में कृषि विवि से आए डॉ. विकास जायसवाल, डॉ. घोषणा, डॉ. देवेश यादव व डॉ. अमित कुमार ने शिविर में आए पशुपालकों को पशुपालन के तरीको के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उन्नत नस्ल के पशुओं से दुध का अधिक उत्पादन, पशुओं के बीमारी से बचाव के तरीके आदि का विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान काफी संख्या में पशुपालकों ने शिविर में भाग लिया और पशुपालन से संबंधित जानकारी हासिल की। यहां ज्ञानेश्वर प्रसाद, संदीप कुमार, संजीव कुमार, सुधांशु, विजय समेत अन्य ग्रामीणों का सहयोग रहा।
मुख्य बातें
पशुपालकों को दी विभिन्न जानकारी, आधुनिक तकनीक से पशुओं की जांच की