फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा की दो राज्यो मे ऐतिहासिक जीत पर क्षेत्र के माछरा व रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांवो मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने मिठाई बांटकर खुशी

भाजपा की दो राज्यो मे ऐतिहासिक जीत पर क्षेत्र के माछरा व रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांवो मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने मिठाई बांटकर खुशी

Sun, 04 Mar 2018 09:48 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की दो राज्यो मे ऐतिहासिक जीत पर क्षेत्र के माछरा व रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांवो मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने मिठाई बांटकर खुशी
माछरा/किठौर/जानीखुर्द/हस्तिनापुर।
विज्ञापन

क्षेत्र में भाजपा की पूर्वोत्तर के दो राज्यों में ऐतिहासिक जीत पर रविवार को मिठाई बांटकर खुशी मनाई। भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि देश का चहुंमुखी विकास करने में प्रधानमंत्री एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री प्रगतिशील व्यक्तित्व हैं।
मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित हसनपुर कलां के मुख्य बाजार में त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर माछरा मंडल की तरफ से मिठाई बांटी गई। यहां मुख्य अतिथि रहे विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि भाजपा देश एवं प्रदेश का विकास का मिशन है। देश का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं और प्रदेश का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की शाख विदेशों में भी बढ़ाकर देश का गौरव बढ़ाया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोजगार के द्वार खोल दिए हैं। इससे बड़ी संख्या में युवकों को रोजगार मिलेगा उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य भी क्षेत्र का विकास करना है। क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। प्रत्येक क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए वह 24 घंटे तैयार हैं। इस दौरान अमित मवी, अमित कंसल, बंटी कंसल, दीपक काजला, संजीव बंसल, इरफान राधना, अनवार, धर्मेंद्र खटाना, महेश प्रधान, हरिओम आदि रहे। उधर, रजपुरा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत पर उत्सव मनाया। भाजपा रजपुरा मंडल अध्यक्ष सुशील चौहान, हरवीर पाल, फिरेराम, पंकज गर्ग, अनूप सिंह, मोहम्मद अहमद आदि ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। क्षेत्र के ग्राम हसनपुर कलां में रविवार को त्रिपुरा, नगालैंड में भाजपा की जीत पर माछरा मंडल के महामंत्री दीपक काजला एवं अमित कंसल के नेतृत्व में उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि किठौर भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी रहे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की खुशी मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी संजीव बंसल ने की। इस मौके पर अमित त्यागी मवी, अनवर प्रधान नंगला, राहुल देव, शुभम काजला, हरिओम, महेश आदि मौजूद रहे। उधर, किठौर में भाजपा संवाद प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मोहम्मद अहमद चौधरी के आवास पर कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे।
विज्ञापन

जानीखुर्द क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया तथा मिठाई बांटी। वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मजदूर महासंघ प्रदीप ढढ़रा, मीरा सिंह, मीनाक्षी, शिवकुमार, मनोज कुमार, दिनेश, कार्तिक आदि मौजूद रहे। वहीं, कस्बा सिवालखास में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं में पूर्वोत्तर में ऐतिहासिक जीत पर लड्डू बांटकर जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा नेता मोहम्मद अनवर कुरैशी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। यहां पंडित शिवकुमार, मोहम्मद अनवर कुरैशी, अमित चौहान, सोनू पूनिया, मोहम्मद रियाज, शकील, वकील चौहान, इलियास कुरैशी, मोहम्मद सलीम, गौरव जाटव, मोहम्मद इमरान, अयूब, महिपाल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हस्तिनापुर के मंडल उपाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि त्रिपुरा एवं नगालैंड में शून्य से शिखर तक पहुंचना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के लक्ष्य को दर्शाता है। इस अवसर पर राजीव चौधरी, सोमनाथ पपनेजा, जीत सिंह अधाना, बॉबी चौधरी गोपाल शर्मा, सुजीत चौधरी, चीनू, गोपाल कुकरेजा, अजय पपनेजा, सुभाष खेड़ा, मुकुल चौहान, विजयवीर सिंह, गुरबचन, देशराज, भूपेंद्र, कटार सिंह आदि रहे।
मुख्य बातें
किठौर विधायक ने मोदी और योगी को विकास पुरुष बताया
क्षेत्र के विकास के लिए हर समय तैयार रहने का दम भ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed