फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एक किसान की बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत।

एक किसान की बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत।

Sat, 03 Mar 2018 10:12 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
एक किसान की बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत।
मवाना। थाना क्षेत्र एक गांव निवासी किसान बुग्गी में गन्ने लेकर चीनी मिल जा रहा था। रास्ते में अचानक बिजली का तार टूटकर गिरने से किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव पलड़ा निवासी किसान सूबेराम शनिवार शाम गन्ने की भैंसा-बुग्गी लेकर चीनी मिल जा रहा था। इसके साथ दूसरा किसान भी था। ये दोनों बहोड़पुर के निकट पहुंचे तो अचानक 11 हजार का तार टूटकर किसान के ऊपर गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बुग्गी पर बैठे उसके साथी ने नीचे कूदकर जान बचाई। उसने मृतक के परिजनों को जानकारी दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को थाने ले जाकर पहले विद्युत निगम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। हालांकि उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। वे शव लेकर गांव चले गए। इस संबंध थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई सीताराम समेत कई लोगों ने लिखित में दिया कि वे कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं।



युवक का शादी करने से इनकार
मवाना। मवाना खुर्द में एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंची परंतु उसने शादी करने से इनकार कर दिया। किसी ग्रामीण ने इसकी जानकारी यूपी 100 पुलिस को दी। वहीं, पीआरबी पर तैनात सिपाही सचिन शर्मा ने बताया कि युवती गाजियाबाद की रहने वाली थी। वह आलाधिकारियों से शिकायत करने की बात कहते हुए लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed