{"_id":"5a8ddac34f1c1b2d068b7f2b","slug":"15192462361430-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा पहुंचा 30 के पास, दिन होने लगा गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा पहुंचा 30 के पास, दिन होने लगा गर्म
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। मौसम अभी से गर्म होने लगा है। पारा सामान्य से ऊपर चल रहा है। रात और दिन के तापमान में काफी उतार चढ़ाव के बीच पारा 30 डिग्री के पास पहुंच गया है।
अभी तक सामान्य के आसपास चल रहा दिन का अधिकतम तापमान अचानक तेजी से बढ़ने लगा है, जो सामान्य से 7 से 8 डिग्री ज्यादा पहुंच गया है। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार का दिन थोड़ा गर्म रहा। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 87 और न्यूनतम 45 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जबकि रात के तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट आई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि फरवरी में बुधवार का अधिकतम तापमान सबसे अधिक रिकॉर्ड किया है। हालांकि 24 व 25 को हल्की बारिश हो सकती है।
पिछले छह दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
16 23.9 11.2
17 25.4 12.5
18 25.4 12.2
19 26.6 8.6
20 27.3 13.3
21 29.5 11.8