{"_id":"5a8dd8f94f1c1baa1b8b8a6b","slug":"15192457777-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टयूशन के बच्चे बनेगें इंजीनियर, डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना टयूशन के बच्चे बनेगें इंजीनियर, डॉक्टर
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा व करियर विषय पर कल होगा सेमिनार
- वेद स्कूल में होगा सेमिनार, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी डॉ. प्रभात राय होंगे शामिल
मोदीपुरम। सिवाया स्थित वेद इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षा व करियर पर 23 फरवरी को सेमिनार का आयोजन होगा। सेमिनार के माध्यम से बच्चों को बिना तनाव के शिक्षा ग्रहण करने और बिना ट्यूशन पढ़े बच्चों को डॉक्टर एवं इंजीनियर बनने के लिए जहां प्रेरित किया जाएगा। सेमिनार का मकसद बच्चों को बिना तनाव अपनी मंजिल तक पहुंचाना है। यह जानकारी स्कूल के चेयरमैन अजित कुमार ने स्कूल प्रांगण में बुधवार को आयोजित हुई प्रेसवार्ता के दौरान दी। चेयरमैन अजित कुमार ने बताया कि सेमिनार का विषय शिक्षा एवं युवा करियर चयन रखा गया है। शिक्षा की गुणवत्ता में गिरावट एवं उचित वातावरण का अभाव और शिक्षा संस्थानों में बढ़ती विषमताओं को दूर करने का उद्देश्य है। इस सेमिनार में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी डॉ. प्रभात राय एवं डॉ. अनिल शर्मा एमबीबीएस एवं पूर्व बैंक अधिकारी अरविंद शर्मा रहेंगे। जो अपने अनुभवों द्वारा शिक्षा से जुड़ी समस्याओं का अपने सुझावों द्वारा निदान करेंगे। इस दौरान शिक्षा निदेशक राजेंद्र गुप्ता, निदेशक प्रसार सलीम अहमद, प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।