{"_id":"5a8702794f1c1b5e6e8b5ab6","slug":"15187976416-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुर्जग ने भोला गंगनहर में कूद कर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुर्जग ने भोला गंगनहर में कूद कर जान दी
Updated Fri, 16 Feb 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानीखुर्द। भोला झाल पर शुक्रवार को एक वृद्ध आत्महत्या करने के लिए गंगनहर में कूद गया। ग्रामीणों ने किसी प्रकार उसे गंभीर अवस्था में गंगनहर से निकाला। हालांकि उसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक दिल्ली का निवासी बताया है।
भोला झाल पर शुक्रवार दोपहर बाद ग्रामीणों को करीब सत्तर वर्षीय एक वृद्ध इधर-उधर चहल कदमी करते दिखाई दिया। इसी बीच उसने जेब से कुछ रुपये निकालें वहां से गुजरने वाले बच्चों को दे दिए। इसके बाद वह फिर से गंगनहर किनारे घूमने लगा। इसी दौरान वृद्ध ने गंगनहर में छलांग लगा दी। उसे गंगनहर में डूबता देख वहां से गुजर रह युवकों ने बचाने के लिए गंगनहर में छलांग लगा दी। काफी प्रयास करने के बाद ग्रामीणों ने गंभीर अवस्था में वृद्ध को गंगनहर से बहार निकाला। हालांकि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर जानी पुलिस मौके पर पहुंची। वृद्ध के कपड़ों की तलाशी के दौरान आधार कार्ड बरामद हुआ। जिससे उसकी शिनाख्त ध्यान चंद्र पुत्र स्वामी निवासी नांगलोई रोड नजफगढ़ दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानी थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र शर्मा के अनुसार मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। उसके आत्महत्या करने का कारण बाद ही पता चल पायेगा।