फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फिर से दिखा हवा का असर, रात का पारा 4.2 डिग्री गिरा

फिर से दिखा हवा का असर, रात का पारा 4.2 डिग्री गिरा

Thu, 08 Feb 2018 02:52 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
फिर से दिखा हवा का असर, रात का पारा 4.2 डिग्री गिरा
मोदीपुरम। तीन दिन तक बादल छाए रहने के बाद बुधवार को मौसम तो साफ हो गया। लेकिन हवा की गति 15 से 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हवा चलने से दिन के तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी हुई। जबकि रात का पारा 4.2 डिग्री गिर गया।
विज्ञापन

फरवरी माह की शुरुआत से ही दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव चल रहा है। पहाड़ों पर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते तीन दिन तक आसमान पर बादल छाये हुए थे। लेकिन बारिश नहीं हुई। अब बादलों के बीच मौसम साफ हुआ तो हवा भी तेज हो गई। हवाओं में भी दिन में नमी दिखाई दी। जिस कारण से तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। अगर हवा शांत रहती तो तापमान 25 डिग्री को पार कर जाता।
विज्ञापन

मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 72 व न्यूनतम 51 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन का तापमान .8 डिग्री बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मौसम अभी ऐसे ही रहेगा। दिन में हवा का असर बना रहने से तापमान बढ़ेगा, जबकि रात का तापमान फिलहाल स्थिर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिन का पारा .8 डिग्री बढ़ा, रात का तापमान 4.2 डिग्री गिरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed