{"_id":"5a60c61d4f1c1bca798b474a","slug":"15162918018-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी को पत्र भेंज प्राथमिक स्कूल में बच्चों को बाटे गए बैंग व जूते टूटने के संबंध में शिकायत की।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी को पत्र भेंज प्राथमिक स्कूल में बच्चों को बाटे गए बैंग व जूते टूटने के संबंध में शिकायत की।
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। तहसील पहुंचकर एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल द्वारा वितरण किए गए बैग एवं जूते आदि की गुणवत्ता की शिकायत की।
ग्राम करीमपुर निवासी शिवदयाल सिंह ने तहसील पहुंचकर जिलाधिकारी को पत्र भेजकर बताया कि उसके दो पुत्र गांव के ही एक प्राथमिक स्कूल में पढ़ते हैं। उनको करीब तीन माह पूर्व सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल द्वारा बैग एवं जूते वितरण किए गए थे। ये तीन माह बाद ही बैग और जूते दोनों ही फट गए हैं। पीड़ित ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर गरीब बच्चों को बैग एवं जूते उपलब्ध कराने की मांग की। शिकायत पत्र पर सुभाष चंद, पवन, मगन सिंह, सुनील, सुरेंद्र आदि के हस्ताक्षर थे।
प्रदेश सरकार पर बरसे सपाई
मवाना। सपा नेता अतुल प्रधान को जेल भेजने पर सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को बैठक करके विरोध जताया। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक का आयोजन राहुल गुर्जर के आवास पर कराया गया। इसकी अध्यक्षता छात्र सभा महानगर अध्यक्ष अनुज गुर्जर ने की एवं संचालन कासीम जैदी ने किया। बैठक में सपा जिला उपाध्यक्ष मोनू पंवार ने कहा ने वतर्मान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विकास के नाम पर कुछ नहीं कर रही है। इसलिए समाजसेवा से जुडे़ लोगों को बेवजह जेल भेजकर हीरो बनने की कोशिश कर रही है। हालांकि आए दिन छेड़छाड़, लूट एवं हत्या की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बागपत निवासी सुमित गुर्जर के फर्जी एनकाउंटर का अतुल प्रधान ने खुलासा कर सीबीआई जांच की मांग की। इस पर उन्हें फर्जी मुकदमे में जेल भेजना बताया। इस दौरान अमित पंवार, हिमांशु माथुर, कंबर जैदी, वाकिफ, सोनू, राजन, नरेश राणा, कपिल भड़ाना एवं रहीस आदि मौजूद रहे।