फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शीतलहर से गिरा दिन रात का पारा

शीतलहर से गिरा दिन रात का पारा

Tue, 16 Jan 2018 03:17 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 03:17 AM IST
विज्ञापन
शीतलहर से गिरा दिन रात का पारा
मोदीपुरम। साल की शुरुआत से बदले मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा है। शीतलहर के तेवर बरकरार हैं। कोहरा लगभग गायब हो गया है। ठंड भी सुबह और शाम है। दिन में धूप से राहत मिल रही है। लेकिन धूप से हटते ही कंपकंपी छूट रही है।
विज्ञापन

मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 84 व न्यूनतम 40 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 1 डिग्री और रात के तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि अभी शीतलहर का असर बना रहेगा। सुबह और शाम को सर्दी का असर रहेगा। दिन में शीतलहर को कम करने के लिए धूप खिलने से शहरवासियों को राहत रहेगी। वेस्ट यूपी में कोहरे का असर इस सप्ताह कम रहेगा, जबकि शीतलहर चलती रहेगी।
विज्ञापन

फसलों को पाले से बचाएं
एक सप्ताह से लगातार पाला पड़ रहा है। जिससे रात भी सर्द हो रही है और दिन में भी इसका असर दिख रहा है। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर का कहना है कि पाला सीधे फसलों पर असर कर रहा है। इस समय सबसे ज्यादा नुकसान आलू और सरसों की फसल में देखने को मिल रहा है। फसलों को पाले से बचाने का यह पीक समय है। अगर 10 से 15 दिन किसानों ने इसमें लापरवाही कर दी तो नुकसान अधिक होगा। ऐसे मौसम में फसलों को बचाने के लिए सिंचाई अवश्य करके रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed