फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किसान सम्मान निधि योजना के लिए आज से होगा सर्वे

किसान सम्मान निधि योजना के लिए आज से होगा सर्वे

Wed, 06 Feb 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि योजना के लिए आज से होगा सर्वे
किसान सम्मान निधि योजना के लिए आज से होगा सर्वे
विज्ञापन

मेरठ। किसान सम्मान निधि योजना का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए उनकी सूची तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। जिलाधिकारी ने बुधवार से सर्वेक्षण करने के आदेश जारी किए हैं।
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बचत भवन सभागार में किसान सम्मान निधि योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों के कल्याण हेतु किसान सम्मान निधि योजना शुरू की है, जिसके लिए छह फरवरी से सर्वेक्षण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि योजनांतर्गत जिन किसानों के नाम एक फरवरी 2019 को दो हेक्टेयर तक की भूमि दर्ज है, ऐसे किसानों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। योजना के तहत सर्वेक्षण कार्य दो चरणों में किया जाएगा। जिसका प्रथम चरण छह फरवरी से 11 फरवरी तक तथा द्वितीय चरण 12 फरवरी से 14 फरवरी तक चलेगा। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी को इसका नोडल अधिकारी नामित किया। सीडीओ आर्यका अखौरी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामचंद्र, वित्त आनंद कुमार, न्यायिक प्रवीणा अग्रवाल, एसडीएम सदर निशा अनंत, मवाना अंकुर श्रीवास्तव, सरधना अमित भारतीय, पीडी भानू प्रताप सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी बिजेंद्र सिंह, अमित सक्सेना, समस्त बीडीओ, तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विद्युत विभाग की आरसी पर गंभीरता से वसूली
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने विद्युत देय की वसूली के सापेक्ष जारी आरसी की समीक्षा की। उन्होंने उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने आज सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वह विद्युत विभाग की प्राप्त आरसी के अनुरूप जनपद स्तर पर एक वृहद कार्ययोजना तैयार करें और विद्युत बिल के बकाएदारों से वसूली अभियान प्रारंभ करें। वसूली कार्यों में सबसे पहले बड़े बकायेदारों को चिह्नित कर उन्हें वसूली हेतु नोटिस भेजा जाए, यदि फि र भी बकाएदार विद्युत देय को नहीं चुकाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed