फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दोहरे हत्याकांड में इनामी आरोपी धरा

दोहरे हत्याकांड में इनामी आरोपी धरा

Wed, 30 Jan 2019 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड में इनामी आरोपी धरा
दोहरे हत्याकांड में इनामी आरोपी धरा
विज्ञापन


मेरठ/मोदीपुरम। दोहरे हत्याकांड में वांटेड 25 हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपियों को पुलिस सोमवार को जेल भेज चुकी है।
पल्लवपुरम थानाक्षेत्र के धंजू गांव निवासी अजय और महलका गांव फलावदा निवासी चौकीदार अशोक की रविवार को टायल्स फैक्टरी में हत्या कर दी गई थी। जिसमें फैक्टरी मालिक प्रशांत चौधरी, अजब सिंह और अमित चौहान को पुलिस ने जेल भेज दिया था। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम जनक सिंह चौहान के अनुसार चौथा आरोपी प्रताप चौधरी पुत्र सुभाष निवासी पबरसा मोदीपुरम फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार का इनाम था। मंगलवार शाम प्रताप को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, चर्चा है कि पुलिस की साठगांठ से आरोपी ने सरेंडर किया है।

सांसद और चेयरमैन मिले
अजय और अशोक के परिवार को सांत्वना देने के लिए सांसद संजीव बालियान एवं जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह व पूर्व विधायक चौधरी चंद्रवीर सिंह पहुंचे। नेताओं ने दोनों पीड़ित परिवारों को 8.50 लाख-8.50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया। इसके अलावा पारिवारिक लाभ योजना के तहत 30 हजार रुपये की मदद कराने की बात कही है। इस दौरान डायरेक्टर नरेश तोमर, सुबोध पिलोना, राजेंद्र प्रेमी डायरेक्टर, रविंद्र गौतम, टीटू धंजू, रतनलाल, राजेंद्र पनवाड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed