{"_id":"5ba00a74867a557fee02648b","slug":"151537215092-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू सहित युवक को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू सहित युवक को दबोचा
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि पाठशाला चौकी पुलिस सोमवार की सुबह गश्त करते हुए जब ग्राम सांकरौद मार्ग पर जा रही थी। तभी पुलिस को मार्ग पर खड़ा हुआ एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और थाने ले आई। थाने लाने के बाद तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया। पूछताछ में पकडे़ युवक ने अपना नाम आमिल निवासी थाना मौजपुर जाफराबाद दिल्ली बताया। सोमवार को आरोपी का चालान किया।
युवक लापता, मां ने गुमशुदगी कराई दर्ज
खेकड़ा (बागपत)। नगर के मोहल्ला अहिरान निवासी महिला सत्यवती सोमवार की सुबह परिजनों के साथ खेकड़ा थाने पहुंची। उसने दी तहरीर में कहा कि उसका चौबीस वर्षीय पुत्र हिमांशु रविवार की शाम करीब छह बजे से लापता है। युवक की मां ने थाना प्रभारी से अपने पुत्र का सुराग लगाने की मांग की।