फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   राज्य निगरानी समिति सदस्य ने सुनी समस्याएं

राज्य निगरानी समिति सदस्य ने सुनी समस्याएं

Tue, 12 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
राज्य निगरानी समिति सदस्य ने सुनी समस्याएं
राज्य निगरानी समिति सदस्य ने सुनी सफाईकर्मियों की समस्याएं
विज्ञापन

मेरठ। राज्य निगरानी समिति सदस्य ने सर्किट हाउस में जहां निगम अधिकारियों के साथ बैठक की वहीं सफाई कर्मियों की समस्याएं सुनी। आउट सोर्सिंग पर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को 12 हजार रुपये मासिक मानदेय, साप्ताहिक अवकाश दिए जाने और भर्ती कराने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी नेताओं ने एक ज्ञापन सौंपा।

राज्य निगरानी समिति सदस्य धीरेंद्र वाल्मीकि सोमवार को सर्किट हाउस पहुंचे। वाल्मीकि समाज के लोगों ने फूल मालाओं से इनका स्वागत किया। साथ ही सफाई कर्मचारी नेता कैलाश चंदोला, राजू धवन, विनेश विद्यार्थी आदि ने कहा कि नगर निगम में सफाई कर्मियों के साथ अन्याय हो रहा है। शहर की आबादी 20 लाख हो चुकी है, लेकिन सफाई कर्मियों की भर्ती नहीं हो रही है। दो माह पहले बोर्ड में पास प्रस्ताव के अनुसार आउट सोर्सिंग पर काम करने वाले सफाई कर्मियों को 12 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाना था, लेकिन अभी तक भी नहीं मिल रहा है। साप्ताहिक अवकाश भी नहीं दिया जा रहा है। इन्होंने मांग करते हुए कहा कि उनकी मांग पूरी करायी जाएं। इसके उपरांत धीरेंद्र वाल्मीकि ने नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान को सर्किट हाउस बुलाकर सफाई कर्मियों के संबंध में वार्ता की। नगरायुक्त ने सफाई कर्मचारियों को 12 हजार रुपये मासिक मानदेय के लिए शासन को पत्र भेजने की बात कही। जिस पर राज्य निगरानी समिति सदस्य धीरेंद्र वाल्मीकि ने कहा कि शासन को दोबारा से रिमाइंडर भेजा जाए। एक पत्र मुझे भी दिया जाए। जिससे सफाई कर्मियों की मांग पूरी की जा सके। संदीप, सोनू, दीपक, पंकज, नितिन महरोल, विनोद, कपिल, सतीश वैध, मदन पहलवान, मिथुन, रविंद्र वैध आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed