{"_id":"5b0db4894f1c1bfa6e8b53a1","slug":"151527624841-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के हित में चौथे दिन भी धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के हित में चौथे दिन भी धरना जारी
Updated Wed, 30 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरने पर मनाई चौधरी चरणसिंह की पुण्यतिथि
मेरठ। कमिश्नरी पार्क पर पिछले चार दिनों से चल रहे अजगर किसान मजदूर संगठन का धरने पर ही कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरणसिंह की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान हवन कर संगठन के लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्घांजलि दी। इससे पहले चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा को दूध से नहलाया और हलवे का प्रसाद वितरित किया। रालोद व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना दे रहे किसानों का समर्थन किया। इसके बाद सभी लोग कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भाजपा के विधायकों के पुतले फूंके। गन्ना आंदोलनकारियों ने 05 माह से किनौनी व नंगलामल व सिंभावली मिल द्वारा गन्ने का भुगतान नहीं होने के कारण मुख्यमंत्री को एक फैक्स भी किया। जिसमें किसानों को गन्ना भुगतान कराने की मांग की गई। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जानी ने भी धरनास्थल पर आकर किसानों की मांग का समर्थन किया। धरने की अध्यक्षता चौधरी विजयपाल सिंह ने की व संचालन सुरेंद्र सिंह ने किया। धरने पर डॉ. महक सिंह, जिले सिंह, नत्थन सिंह मलिक, सेहन्सरपाल सिंह, धर्मवीर, सतेंद्र आदि रहे।
किसान आंदोलन ने चौ.चरण सिंह को याद किया
मेरठ। भारतीय किसान आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौक पर चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने स्मृति गोष्ठी में कहा कि नूरपुर गांव के साधारण परिवार में जन्म लेकर अपना पूरा जीवन किसान और देशहित में समर्पित करते हुए दिल्ली के ताज तक पहुंचने वाले चौधरी चरण सिंह ने देश में जातिवाद के जहर को समाप्त करने में अहम भूमिका अदा की। संगठन के अध्यक्ष कुलदीप कुमार त्यागी ने लोकसभा और विधानसभा में आबादी के आधार पर 70 प्रतिशत आरक्षण की मांग के साथ किसानों को कर्जा मुक्त करने, बिना ब्याज ऋण दिये जाने और चौ.चरण सिंह को भारत रत्न देने एवं दिल्ली में विशाल संग्रहालय बनाए जाने की मांग की। कुंवर प्रेमसिंह सोम, सोहन सिंह, हाजी मौ.अरशी, मोहन सिंह नेगी रहे। उधर आदर्श सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने भी कमिश्नरी पार्क पहुंचकर चौधरी चरण सिंह को याद किया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्घांजलि दी। समिति के अध्यक्ष अनस चौधरी ने चौ.चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चौधरी साहब ने अपना पूरा जीवन समाजसेवा में गुजारा। वह गरीब, मजदूर, किसान आदि वर्गोँ के हितों के पक्षधर रहे। इस दौरान असद अहमद, इमरान राणा, पंकज अग्रवाल, जुनैद, सलमान आदि रहे।
चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
मेरठ। भाजपा नेताओं ने भी मंगलवार को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनकी कमिश्नरी पार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, सतेंद्र भराला, आलोक सिसौदिया, विक्की तनेजा, अजय मलिक, अंकुर मुखिया, नीरज जटौली, नरेश गुर्जर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
खास बातें:
कमिश्नरी पार्क पर चार दिनों से चल रहा है अजगर किसान मजदूर संगठन का धरना