फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   समय की पटरी पर नहीं लौट रही संगम 15 घंटे लेट

समय की पटरी पर नहीं लौट रही संगम 15 घंटे लेट

Tue, 30 Jan 2018 02:36 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
समय की पटरी पर नहीं लौट रही संगम 15 घंटे लेट
15 घंटे की देरी से पहुंची संगम
विज्ञापन

मेरठ। एक दो दिन राहत देने के बाद संगम एक्सप्रेस फिर लेट होने लगी है। रविवार को जहां यह ट्रेन 14 घंटे देरी से पहुंची थी तो सोमवार को यह ट्रेन रिकॉर्ड 15 घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा पैसेंजर ट्रेनों ने भी देरी से दस्तक दी।

तमाम कोशिश के बाद भी संगम और नौचंदी एक्सप्रेस समय की पटरी पर नहीं आ पा रही हैं। ये दोनों ट्रेन पिछले 14 महीने से लेट चल रही हैं। यह हाल तब है जब इन दोनों ट्रेनों को मेरठ सिटी से अक्सर राइट टाइम रवाना किया जाता है। सोमवार को संगम एक्सप्रेस निर्धारित आगमन समय से 15 घंटे की देरी से रात करीब दस बजे पहुुंची। देरी से आने के चलते इस ट्रेन को रात करीब दो बजे इलाहाबाद के लिए रवाना किया गया। यही हाल नौचंदी का चल रहा है। यह ट्रेन भी चार घंटे की देरी से दोपहर करीब 12 बजे पहुंची। इसके अलावा दिल्ली-अंबाला, दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोल्डन टेंपल और अहमदाबाद मेल आदि भी लेट पहुंचीं। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि कोहरे और खराब मौसम की वजह से ट्रेन लेट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed