{"_id":"5a312f7c4f1c1b7a548c2cb9","slug":"15131730011-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ारिश के बाद कडाके की सदी पडनी शुरु हो गई है, लेकिन अभी तक प्राइमरी स्कूल के नौनीहालों को गर्म कपडे नहीं मिल सके हैं।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ारिश के बाद कडाके की सदी पडनी शुरु हो गई है, लेकिन अभी तक प्राइमरी स्कूल के नौनीहालों को गर्म कपडे नहीं मिल सके हैं।
Updated Wed, 13 Dec 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
बारिश के बाद कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो गई है। इस प्राइमरी स्कूलों के कई मासूमों को बिना गर्म कपड़ों के जाना पड़ रहा है। हालांकि शासन ने अभी तक इन मासूमों की ओर ध्यान देना गवारा नहीं किया है। वहीं, कुछ स्कूल के बच्चों को अभी तक जूते भी नहीं मिल सके हैं।
सोमवार रात हुई बारिश ने अचानक ठंड प्रकोप बढ़ा दिया है। बुधवार को पूरे दिन सूर्य देव बादलों में छिपे रहे। जिस कारण लोगों को कड़ाके की सर्दी का अहसास हुआ। जिसके चलते बच्चे और बुजुर्ग घरों में कैद होने को विवश हो गए। ऐसे में प्राइमरी स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले मासूम बच्चों को इस सर्दी के मौसम में बिना गर्म कपड़ों के स्कूल आना पड़ रहा है।
मवाना नगर में 16 प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या लगभग एक हजार के आसपास है। इन स्कूलों में गरीब परिवार के बच्चे शिक्षा प्राप्त करते हैं। ये शासन की सहायता पर निर्भर रहते हैं। इन बच्चों को शासन की ओर से अभी तक गर्म यूनिफार्म का वितरण नहीं हुआ है। जिस कारण अधिकतर बच्चे बिना गर्म कपड़ों के इस कडाके की सर्दी में सिकुड़ते हुए स्कूल आने को विवश हैं। वहीं, कुछ स्कलों में बच्चों पर जूते भी नहीं हैं। इस संबंध में सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी ध्यानचंद का कहना है कि अभी शासन से गर्म यूनिफार्म मिलते ही वितरित करा दिया जाएगा। वहीं, जूतों के संबंध में कहना था कि सभी स्कूलों में वितरण हो सका है। हो सकता है कि किसी स्कूल में साइज की समस्या हो, बृहस्पतिवार को ऐसे स्कूलों में जूतों का वितरण करा दिया जाएगा। जूते पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
मुख्य बातें
एबीएसए बोले, शासन से यूनिफार्म मिलते ही करा देंगे वितरित
कुछ बच्चों को जूते तक भी नहीं मिल सके