{"_id":"5a2af1174f1c1b4c528b84fb","slug":"151276380620-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बारिश से गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बारिश से गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। मौसम में चल रहे उतार-चढ़ाव के बीच चली रात का तापमान दो डिग्री कम हो गया। हालांकि दिन भर धूप खिलने से अधिकतम तापमान में कोई खास तब्दीली नहीं आई। मौसम विज्ञान केंद्र ने पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने की बात कहते हुए 10 दिसंबर से तीन दिन वेस्ट यूपी में बारिश होने की संभावना जतायी है।
पहाड़ों पर बर्फबारी होने के बावजूद मैदानी इलाकों में मौसम कभी गरम तो कभी सर्द बना हुआ है। बीते सप्ताह में रात का तापमान गिरकर कभी सात डिग्री तक पहुंचा तो बूंदाबांदी के बीच 13 डिग्री पार कर चुका है। शुक्रवार को शीतलहर चलने से मौसम फिर बदल गया। दिन में हवा 6 से 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। लेकिन धूप कहीं ज्यादा असरदार रही। हालांकि रात का पारा जरूर कम हो गया।
मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्र्दता 73 व न्यूनतम 58 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिस कारण से 10 से 13 दिसंबर तक मौसम में बदलाव आएगा और वेस्ट यूपी में बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ तेज हवा भी चलेगी जो ठंड को बढ़ाएगी। वहीं, कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दो दिन मौसम का मिजाज ऐसे ही रहेगा। इसके बाद 11 और 12 को वेस्ट यूपी में मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
ऐसे बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि उत्तराखंड के ऊपरी क्षेत्र में सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ 48 घंटे में रफ्तार पकडे़गा और वह मैदानी क्षेत्रों की ओर बढे़गा। तेजी से बढ़ते पश्चिमी विक्षोभ के बीच बारिश का दौर तीन दिन तक रहेगा। कहीं पर बारिश तेज तो कहीं पर धीमी रह सकती है। बारिश के बाद कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा।
- पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने से बदल सकता है मौसम