फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शीतलहर ने गिरा दिया दिन का पारा

शीतलहर ने गिरा दिया दिन का पारा

Mon, 27 Nov 2017 07:42 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
शीतलहर ने गिरा दिया दिन का पारा
मोदीपुरम। मौसम में चल रहे उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार को चली शीतलहर से दिन का पारा दो डिग्री गिर गया। हालांकि रात का तापमान करीब दो डिग्री बढ़ गया। लेकिन सर्दी का असर कम नहीं हुआ।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से चल रही शीतलहर से ठंड का असर बढ़ रहा है। हालांकि दिन में धूप खिलने से मौसम नरम बना हुआ था। जिसके चलते अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आसपास पहुंच गया था। लेकिन सोमवार को दिन में हवा की गति तेज होने से तापमान में भी गिरावट आ गई। जिसका असर रात में भी दिखाई दिया। मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्र्दता 69 व न्यूनतम 58 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि शीतलहर के चलते मौसम बदल रहा है। इस समय रात का तापमान सामान्य से नीचे आ रहा है। आने वाले 48 से 72 घंटे में मौसम में और भी बदलाव संभव है, जिससे ठंड में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed