फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खरखौदा में हुआ 7

खरखौदा में हुआ 7

Wed, 22 Nov 2017 08:10 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा में हुआ 7
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खरखौदा।
नगर पंचायत क्षेत्र में 78 फीसदी के साथ मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। पोलिंग बूथों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। कुछ बूथों पर शाम पांच बजे के बाद तक मतदान जारी रहा।
पहले चरण के चुनाव के तहत बुधवार को खरखौदा नगर पंचायत का मतदान हुआ। इसमें भाजपा, बसपा और सपा समेत अध्यक्ष पद के 15 प्रत्याशी एवं 12 वार्डों के लिए 53 प्रत्याशी मैदान में रहे। जनता इंटर कॉलेज, कल्याण देव इंटर कॉलेज एवं प्राइमरी पाठशाला नंबर एक में मतदान केंद्र बनाए गए। खरखौदा नगर पंचायत संवेदनशील होने के कारण पुलिस फोर्स की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। मतदान केंद्रों पर बुधवार सुबह साढे़ सात बजे से ही मतदान शुरू हो गया था। तीनों केंद्रों पर लंबी लाइनें लगी रहीं। एक-दो जगह वोटरों एवं पुलिस फोर्स के बीच हल्की झड़पें हुईं परंतु इसके बाद भी मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। तीनों केंद्रों पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा तीनों मतदान केंद्रों पर एक जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। एसडीएम सदर निशा आनंद शाम करीब चार बजे पहले जनता इंटर कॉलेज पहुंचीं तथा लंबी लाइनें देख पोलिंग बूथों पर काम तेजी से करने का आदेश दिया। वहीं, मतदान परिसर में खडे़ कई युवकों से पूछताछ की। इसके बाद एसडीएम प्राइमरी पाठशाला तथा स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज पहुंचीं। उन्होंने मतदान परिसर में चाय नाश्ता कर रहे समर्थकों को देख कड़ी नाराजगी जताई। पहले दो घंटे में मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन समय बढ़ने के साथ मतदान की गति भी बढ़ती गई। दोपहर एक बजे तक केवल 30 प्रतिशत की मतदान हुआ। समय खत्म होने तक करीब 78 प्रतिशत पहुंच गया।
विज्ञापन

बीमारों और वृद्धों ने भी किया मतदान
खरखौदा नगर पंचायत का पिछली योजना का मतदान करीब 70 प्रतिशत रहा था। यहां पर बीमारों और वृद्धों ने भी मतदान किया। प्रत्याशियों ने समर्थकों की मदद से कस्बा ही नहीं बाहर गांव में रह रही अपनी वोट को भी लाकर मतदान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed