{"_id":"5a0857b34f1c1b68678bb13c","slug":"15104962818-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता मरियम की चमत्कारिक तस्वीर के समक्ष मत्था टेका,मांगी मन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता मरियम की चमत्कारिक तस्वीर के समक्ष मत्था टेका,मांगी मन्नत
Updated Sun, 12 Nov 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक चर्च में श्रद्धालुओं ने माता मरियम की चमत्कारिक तस्वीर के समक्ष मत्था टेक कर मांगी मन्नतें
सरधना।
ऐतिहासिक चर्च मेले में रविवार को देशभर से आए श्रद्धालुओं ने कृपाओं की माता की चमत्कारिक तस्वीर के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना की और मन्नतें मांगी। वहीं, बरेली से आए धर्माध्यक्ष श्रद्धेय इग्रेसियस डिसूजा़ ने विश्व शांति, देश की समृद्धि तथा रोगियों के चंगे होने की प्रार्थना कराई। चर्च से संत चार्ल्स इंटर तक निकाले गए जुलूस में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान सुरक्षा चाक चौबंद रही। नगर के गण्यमान्य लोगों ने जुलूस मेें शामिल होकर आपसी सौहार्द की मिसाल कायम रखी।
कृपाओं की माता मरियम की चमत्कारिक तस्वीर के दर्शन करने, उसके समक्ष शीश नवाने का सिलसिला तड़के तीन बजे से प्रांरभ हो गया था। यह रविवार शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने माता की चमत्कारिक तस्वीर के समक्ष फूलमालाएं, अगरबत्ती, खाद्य सामग्री तथा कपडे़ आदि चढ़ाकर मन्नतें मांगीं। चर्च प्रवेश द्वार से बाहर श्रद्धालुओं की लाइन लगाई गई और चर्च के अंदर भी तीन लाइनें लगीं थी। इस बार माता मरियम के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को घंटों तक लाइन में लगना पड़ा। इस बार गत वर्षों की अपेक्षा श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। सुबह छह बजे प्रथम खीस्तयाग, आठ बजे द्वितीय खीस्तयाग, दस बजे धर्माध्यक्षीय समारोही खीस्तयाग और 12 बजे धार्मिक वस्तुओं की आशिष्ट कराई गई। शाम तीन बजे मुख्य समारोही खीस्तयाग बरेली धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष श्रद्धेय इग्रेसियस डिसूजा ने कराई। इसमें उन्होंने देशभर के साथ पूरे विश्व में अमन एवं शांति सौहार्द बनाने का संदेश दिया। सायं तीन बजे संत ग्रेगोरी सोलहवें द्वारा बेगम को भेंट किये गये माता मरियम के तबररूक (रोलिक) के साथ चर्च से संत चार्ल्स बेगम समरू के महल तक शोभयात्रा निकाली गई। इस दौरान रात्रि में माता मरियम की चमत्कारिक तस्वीर बेगम समरू के महल में रहेगी। इसे सोमवार अपराह्न तीन बजे जुलूस के रूप में पुन: संत चार्ल्स इंटर कॉलेज से चर्च लाया जाएगा। इस मौके पर फादर ने कहा कि अच्छे कर्म करने से प्रभु खुश होते हैं। वहीं, आत्मा को शांति मिलती है। फादर पाक्या नाथन एवं ससिन बाबू ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं की काफी संख्या होने के चलते नगर के गण्यमान्य लोगों के साथ सिविल डिफेंस मेरठ के सदस्य और पुलिस फोर्स के साथ नगर के गणमान्य लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। जिस कारण मेला शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान सुरक्षा चाक चौबंद रही।