सरधना। संत जोजफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में चल रहे हिंदी सप्ताह का शुक्रवार को समापन हो गया। इस मौके पर बीए और बीएड की छात्राओं ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्रा प्रीति, शालू, शिरीन, खुशबू, शहनुमा मोनी आदि ने अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत से हुआ। मंच संचालन दीपा सोनी और सारिका ने किया। हिंदी सप्ताह के दौरान हुई प्रतियोगिता स्वरचित रचनाओं में हिना प्रथम, सना द्वितीय, शिवानी जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्राचार्य सिस्टर क्रिस्टीना ने हिंदी सप्ताह के तहत होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने वाले शिक्षकों और छात्राओं का सम्मान किया। इस मौक पर डॉ. अंजलि, डॉ. मंजरी चंद्रा, डॉ. महिमा शर्मा, डॉ. अर्चना, डॉ. मिनाक्षी, डॉ. महेश पालीवाल, डॉ. पूनम, डॉ. विदुषी आदि उपस्थित रहीं।