{"_id":"59b560054f1c1bf07f8b5b67","slug":"15050588418-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समौली की दलित बस्ती में गंदगी से ग्रामीण परेशान, मुख्य मार्ग से निकलना भी हुआ दुभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समौली की दलित बस्ती में गंदगी से ग्रामीण परेशान, मुख्य मार्ग से निकलना भी हुआ दुभर
Updated Sun, 10 Sep 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य मार्ग से निकलना मुश्किल, कई बार प्रधान शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला।
गांव समौली स्थित दलित बस्ती के मुख्य मार्ग पर फैले कीचड़ और गंदगी से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार ग्राम प्रधान से की, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत डीएम से करने की बात कही है।
दौराला ब्लॉक के समौली गांव निवासी संजय कुमार, राजे, नुमेेश, अश्वनी कुमार, मोनू, भंवर सिंह, ज्ञान सिंह आदि ने बताया कि गांव के दलित बस्ती में रविदास मंदिर के पास मुख्य रास्ते में कीचड़ फैला है। नाली का गंदा पानी मुख्य रास्ते में बहने के कारण मुख्य मार्ग से लोगों का गुजरना मुश्किल है। बस्ती के मुख्य मार्ग पर गंदगी और पानी भरा होने के कारण मच्छर पनप रहे हैं। कई ग्रामीण बुखार व अन्य बीमारियों से पीड़ित हो चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार इस संबंध में प्रधान को सूचित किया गया। रास्ते को ठीक कराने की मांग की गई, मगर ग्राम प्रधान ने कोई कार्रवाई नही की। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मार्ग को जल्द ठीक नही कराया गया तो इसकी शिकायत डीएम से करेंगे। ग्राम प्रधान बिनेश उर्फ गुल्लु का कहना है कि जल्द ही रास्ते को ठीक कराया जायेगा।