{"_id":"59b457b94f1c1bee7f8b5732","slug":"15049911816-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजापा ने किया अति पिछडा वर्ग सम्मेलन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजापा ने किया अति पिछडा वर्ग सम्मेलन का आयोजन
Updated Sun, 10 Sep 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर ने कहा कि पिछले साठ सालों में पिछड़े और गरीबों की जमकर उपेक्षा हुई है। लेकिन भाजपा ने सबका साथ सबका विकास का नारा देकर सभी वर्गों को बराबर का सम्मान दिया है। उन्होंने यह बात शनिवार को गढ़ रोड स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में कहे।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती वर्ष के तहत जिला भाजपा की तरफ से आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय पाल सिंह तोमर ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश के सर्वोच्च पद पर पिछड़ा वर्ग को वरीयता दी है। भाजपा सभी को साथ लेकर चल रही है। गांव में रहने वाले अति पिछड़ों के लिए अलग से योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जिससे उन्हें बेहतर रोजगार के साथ आर्थिक रूप से संपन्न किया जा रहा है।
सम्मेलन में पिछड़ा वर्ग के प्रतिभावान लोगों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि क्षेत्रीय मंत्री संजय कश्यप, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सतवीर त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरवीर सिंह पाल, क्षेत्रीय मंत्री अनिल खेड़ा ने भी विचार रखे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने की। कार्यक्रम मे ओमप्रकाश पाल, धर्म सिंह सैनी, डॉ. राकेश गिरी, कृष्ण पाल, ब्रजवीर सैनी, बाबू राम, रूपेश पाल, हरीश चौधरी, सुशील कांबोज, पंकज भारद्वाज, कुलदीप तोमर, रामनिवास त्यागी, अमित राहदरा, पंकज ज्ञानपुर आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
नहीं आए सतपाल सिंह
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री डॉ. सतपाल सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। लेकिन व्यस्तता के चलते वह कार्यक्रम में नहीं आ सके।
खास बात
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती वर्ष के तहत आयोजित हुआ पिछड़ा वर्ग सम्मेलन