फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरधना में शिक्षक नेता दीपक शर्मा को कार सवार बदमाशों ने कुचला-गंभीर

सरधना में शिक्षक नेता दीपक शर्मा को कार सवार बदमाशों ने कुचला-गंभीर

Thu, 31 Aug 2017 02:48 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
सरधना में शिक्षक नेता दीपक शर्मा को कार सवार बदमाशों ने कुचला-गंभीर
शिक्षक नेता ने कार सवारों पर हमला कर हत्या के प्रयास का लगाया आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
मोहल्ला किशोरकान निवासी शिक्षक नेता को मंगलवार रात कार सवार लोगों ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। वह घर से बुद्ध बाजार की ओर किसी काम से जा रहे थे। शिक्षक नेता ने कार सवार लोगों पर जान से मारने की नियत से हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कार चालक ने उन्हें दो बार टक्कर मारी। उनके बेहोश हो जाने पर वह लोग मरा जानकर भाग गए। बाद में सूचना पर पुलिस पहुंची और शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया। शिक्षक ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर देंगे।
मोहल्ला किशोरकान निवासी दीपक शर्मा पुत्र कृष्ण कुमार शर्मा जैन इंटर कॉलेज में शिक्षक है। जैन इंटर कॉलेज के प्रबंधक धनपाल जैन पर दो जून 2015 को कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था। मामले में धनपाल जैन ने वरूण गोयल, श्यामसुंदर दास व शिक्षक नेता दीपक शर्मा को नामजद कराया था। इस मामले में दीपक शर्मा कुछ दिन जेल में भी रहे थे। फिलहाल जमानत पर हैं। उसके बाद से प्रबंधन ने उन्हें स्कूल में ज्वाइन नहीं कराया है।
विज्ञापन

मंगलवार रात शिक्षक दीपक शर्मा घर से किसी काम से बुद्ध बाजार जा रहे थे। अचानक पीछे से अज्ञात कार सवारों ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। शिक्षक दीपक शर्मा ने आरोप लगाया कि कार सवार बदमाशों को मैंने कहते सुना कि यह वहीं शिक्षक है, जिसकी हमें तलाश थी। इसे कुचल दो। टक्कर के बाद वह बेहोश हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को मेरठ के मृत्युंजय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed